फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The arrangements of the roadways depot have collapsed, operations are being carried out without officers

Bageshwar News: रोडवेज डिपो की व्यवस्थाएं चरमराईं, अधिकारियों के बगैर हो रहा संचालन

Fri, 05 Sep 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 05 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The arrangements of the roadways depot have collapsed, operations are being carried out without officers
बागेश्वर। जिले का रोडवेज डिपो बगैर एआरएम के संचालित हो रहा है। डिपो के प्रभारी एआरएम बीते डेढ़ महीने पहले कार्यभार ग्रहण करने के बाद से एक बार भी डिपो में नहीं पहुंचे हैं। डिपो के स्टेशन प्रभारी स्वास्थ्य कारणों के चलते अवकाश पर हैं। वरिष्ठ लिपिक के भरोसे डिपो संचालित हो रहा है।
विज्ञापन



चार सितंबर 2022 को जिले में रोडवेज डिपो की स्थापना की गई लेकिन अब तक डिपो में केवल तीन महीने के लिए एआरएम की नियुक्ति हुई। जुलाई के अंत तक उन्हें जिले से स्थानांतरित कर दिया गया। जिले के डिपो का प्रभार अल्मोड़ा डिपो के एआरएम विजय तिवारी को सौंपा गया लेकिन प्रभार मिलने के बावजूद प्रभारी एमआरएम एक बार भी डिपो में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


डिपो में कार्यरत स्टेशन प्रभारी 30 सितंबर को रिटायर्ड होने वाले हैं। वर्तमान में वह स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर हैं। डिपो की व्यवस्थाएं एकमात्र वरिष्ठ सहायक के भरोसे संचालित हो रही है। डिपो में स्थायी एआरएम और पर्याप्त संसाधनों की कमी होने से सेवाओं के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। चार साल बाद भी डिपो से महज चार सेवाओं का ही संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट



डिपो में स्टेशन प्रभारी के सेवानिवृत्त होने की सूचना मुख्यालय को भेज दी है। एआरएम की तैनाती का मामला भी मुख्यालय स्तर का है। जल्द डिपो का निरीक्षण किया जाएगा और नई सेवाओं की भी तैयारी की जा रही है। - विजय तिवारी, एआरएम, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed