{"_id":"57a9ba614f1c1bb661ee51af","slug":"the-absolute-prohibition-derived-awareness-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ण नशाबंदी को लेकर निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ण नशाबंदी को लेकर निकाली जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य समाज की विश्वव्यापी सर्वोच्च संस्था सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि के आह्वान पर अगस्त क्रांति के मौके पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने देश में पूर्ण नशाबंदी लागू करने की मांग को लेकर नगर में जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
सभा के बाद उन्होंने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के प्रधान एडवोकेट गोविंद भंडारी की अगुवाई में भारत में पूर्ण नशाबंदी लागू करने की मांग को लेकर जागरूकता रैली निकाली। वक्ताओं ने कहा कि नशे से बीमारियां बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
सभ्य समाज के लिए देश को नशामुक्त होना जरूरी है। रैली में आर्य समाज प्रतिनिधि सभा के मंत्री दलीप सिंह खेतवाल, कोषाध्यक्ष रणजीत बोरा, महात्मा देव मुनि महाराज, इंद्र सिंह परिहार, एडवोकेट रमेश सनवाल, रमेश पर्वतीय, किशन मलड़ा, गोपाल राम, प्रयाग भंडारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन