फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The 32-bed ward built in the district hospital could not be started

Bageshwar News: शुरू नहीं हो पाया जिला अस्पताल में बने 32 बेड का वार्ड

Tue, 16 Sep 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 16 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The 32-bed ward built in the district hospital could not be started
बागेश्वर। जिला अस्पताल में 32 बेड की क्षमता का वार्ड बनकर तैयार है लेकिन मरीजों को अब भी वहां उपचार की सुविधा नहीं मिल रही है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने पर अस्पताल से 200 मीटर दूर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की छत टपकने से वार्ड में पानी के रिसाव की समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तीसरी मंजिल में 32 बेड का नया वार्ड बनाने का निर्णय लिया। साल 2022 में वार्ड बनने का कार्य शुरू हुआ। दिसंबर 2024 में कार्यदायी संस्था एचसीएल कंपनी ने वार्ड का निर्माण पूर्ण कर दिया। निर्माण पूर्ण हुए नौ महीने बीतने के बाद भी वार्ड में मरीजों को भर्ती करने की सुविधा अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने पर मरीजों को अस्पताल से दूर ट्रामा सेंटर में अतिरिक्त वार्ड बनाकर वहां भर्ती करना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. तपन शर्मा ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने पर परेशानियां हो रही हैं। तीसरी मंजिल के ऊपर बना वार्ड अभी अस्पताल को हस्तांतरित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


कोट


अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने वार्ड में पानी का रिसाव हो रहा है। वार्ड तक मरीजों को ले जाने के लिए लिफ्ट की आवश्यकता है। बगैर लिफ्ट के संचालन नहीं किया जा सकता है। कार्यदायी संस्था को लिफ्ट लगाने और पानी के रिसाव को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। - डाॅ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed