फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Thana Nagakniyal 50 families annoyed for water

तल्ला नागकन्याल के 50 परिवार पानी के लिए परेशान 

Sat, 24 Jun 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)। Updated Sat, 24 Jun 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन

तल्ला नागकन्याल गांव के लिए बनाई गई पेयजल योजना के स्रोत में छेड़छाड़ के कारण ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है। गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे 50 परिवारों ने तीन दिन के भीतर आपूर्ति सुचारु नहीं करने पर आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


कांडा क्षेत्र के तल्ला नागकन्याल के लिए जल संस्थान की ओर से वर्ष 2001 में पेयजल योजना बनाई थी। तब भाकड़पंत के ग्रामीणों ने योजना का लाभ उन्हें भी देने की मांग को लेकर आंदोलन किया था। इसके बाद नागकन्याल के लिए बनी पाइप लाइन से आधा इंच पानी भाकड़पंत गांव को भी दिया गया।
विज्ञापन


कुछ समय पूर्व अराजक तत्वों ने स्रोत में छेड़छाड़ कर दी। इससे नागकन्याल के लिए पानी की आपूर्ति बंद पड़ी है। तल्ला नागकन्याल और कुनेड़ा के 50 परिवार गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। ग्राम प्रधान पुष्पा कांडपाल, वंशीधर कांडपाल, दीप चंद्र, गणेश दत्त, प्रकाश तिवारी, विजय वर्मा, शिखा देवी, हंसी देवी, षष्ठी कांडपाल आदि ने कहा है कि योजना में पानी नहीं आने से उन्हें गाड़-गधेरों का पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार शिकायत के बाद भी जल संस्थान की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने तीन दिन के भीतर योजना में जलापूर्ति सुचारु नहीं करने पर अनशन करने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed