{"_id":"58f656334f1c1b1b74472815","slug":"ten-days-ultimatum-to-stop-illegal-solding-of-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 18 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलौना क्षेत्र में हो रही अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूटने लगा है। क्षेत्र की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम दिया।
महिलाओं ने कहा कि यदि इस दौरान कोई कार्रवाई नहीं की गई तो 30 अप्रैल को एनएच में चक्काजाम कर दिया जाएगा। ग्राम प्रधान कैलाश गढ़िया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने कहा कि बिलौना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी।
पूर्व में किए गए आंदोलन के दौरान उन्हें प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस और आबकारी विभाग के बजाय अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए उन्हें रात को 11 बजे तक पहरा देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कहा कि पुलिस की कार्रवाई केवल सड़कों में सायरन बजाने तक ही सीमित है। बताया कि कार्रवाई नहीं होने से तस्कर उन्हें धमका रहे हैं। ऐसे में शराब के खिलाफ आंदोलन चला रही महिलाओं के साथ कभी भी हादसा हो सकता है।
महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 दिन के भीतर शराब तस्करों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तो बिलौना महिला मंगल दल की सभी महिलाएं 30 अप्रैल को बागेश्वर-ताकुला सड़क में चक्काजाम कर देंगी।
कहा कि इसके बाद भूख हड़ताल भी की जाएगी। महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने एक सप्ताह के भीतर इस मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया।
कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं में गोविंदी दफौटी, हेमा नेगी, आशा देवी, भावना देवी, गोविंदी देवी, भागीरथी देवी, हिना, सारा, लीला देवी, महेश नेगी आदि शामिल थी।