फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Team of Kapkot Wins in Cricket

Bageshwar News: कपकोट ने नदीला को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Team of Kapkot Wins in Cricket
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम अतिथियों के स? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में खेल विभाग की ओर से अंडर-16 क्रिकेट और बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके फाइनल मुकाबले में कपकोट ने नदीला एकादश को छह रनों से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। बॉक्सिंग में बालिकाओं ने अपने पंच का दम दिखाया।
विज्ञापन

क्रिकेट के फाइनल मैच में कपकोट की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। टीम की ओर से पंकज ने 60 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा कर नदीला एकादश की टीम निर्धारित 12 ओवर में 134 रन ही बना सकी। इससे पूर्व कपकोट ने गरुड़ को 17 और नदीला एकादश ने स्टेडियम की टीम को 11 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की बॉक्सिंग के 40-42 किलोग्राम भार वर्ग में पूजा कालाकोटी, 42-44 में कृष्णा, 44-46 में कविता गोस्वामी, 46-48 में भूमिका, 48-50 में दीक्षा दानू, 50-52 में लक्ष्मी, 52-54 में चांदनी कर्नाटक, 54-56 में निवेदिता, 56-58 में मनीषा टाकुली, 60-63 भार वर्ग में नूपुर कार्की विजेता रहीं। मुख्य अतिथि डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन और जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा ने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रदीप कार्की, गणेश धपोला, रोशन गढ़िया, नीरज पांडेय, किरन नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed