{"_id":"592daa5d4f1c1bdf7bbdb3af","slug":"teachers-demand-to-implement-the-transfer-act-promptly","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने स्थानांतरण एक्ट शीघ्र लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने स्थानांतरण एक्ट शीघ्र लागू करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 30 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक में संघ की लंबित समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में प्रदेश शासन से स्थानांतरण एक्ट शीघ्र लागू समेत अन्य लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई।
विज्ञापन
डायट सभागार में संघ के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने सीईओ और बीईओ कार्यालय स्तर पर रुकी शिक्षकों की समस्याओं की फाइलों का निस्तारण शीघ्र करने, कोटिकरण, ड्रेस कोड, प्रतिकर अवकाश, माता-पिता की मृत्यु पर स्वाभाविक अवकाश, दुर्गम भत्ता देने, कार्यालयों में समस्याओं के समाधान के लिए रिश्वतखोरी शीघ्र बंद करने की मांग की गई। बैठक में रमसा के तहत सीआरपी और बीआरपी के तहत कार्यरत शिक्षकों को समय पर भुगतान करने की मांग की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री गोपाल मेहता ने किया। वहां मंडलीय उपाध्यक्ष डा. शैलेंद्र धपोला, कोषाध्यक्ष हरीश भट्ट, मंगल बिष्ट, दयाल कुमाल्टा, मोहन साह, गोपाल पंत, दयाल कुमाल्टा, विजय गोस्वामी, महिमन ऐठानी, संदीप जोशी, अंजू दिगारी, राधिका पाठक, मुकुल भाकुनी, राजेश कुमार, रवि जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन