फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   TB Screening

टीबी जांच के लिए लिए मीट व्यवसायियों की स्क्रीनिंग की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
TB Screening
बागेश्वर के मीट मार्केट में टीबी रोग के लिए स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मीट मार्केट में टीबी रोग की जांच के लिए व्यवसायियों की स्क्रीनिंग की गई। एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के तहत 16 लोगों में टीबी रोग के लक्षणों को जांचा गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एनएस टोलिया ने बताया कि जिला क्षय रोग केंद्र से वर्तमान में 308 टीबी रोगियों का निशुल्क उपचार चल रहा है। 2020 में 412 में से 384 टीबी मरीज स्वस्थ हो गए हैं। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत लोगों को टीबी रोग से बचने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान मीट व्यापारियों को टीबी रोग के लक्षण और इससे बचने के उपाय बताए गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि लगातार दो हफ्ते तक खांसी, बलगम में खून आना, रात को बुखार के साथ पसीना, भूख कम लगना, वजन घटना आदि टीबी रोग के लक्षण हैं। वहां पर अमित तिवारी, मनोज पाठक, संतोष कांडपाल, महिपाल सिंह, विनोद कुमार, कैलाश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed