{"_id":"58d557444f1c1ba06e1a4736","slug":"taxi-owners-warn-of-chakkjam","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी स्वामियों ने चक्काजाम की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी स्वामियों ने चक्काजाम की चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 24 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टैक्सी वाहनों की बीमा राशि और टैक्स में बढ़ोत्तरी से टैक्सी मालिकों और चालकों में नाराजगी है। टैक्सी समिति ने टैक्स बढ़ोत्तरी को वापस नहीं लेने पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को बागेश्वर जिला मुख्यालय में आयोजित रामघाट टैक्सी समिति की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि टैक्सी की बीमा राशि 50 प्रतिशत बढ़ा दी है। इतनी बढ़ी बढ़ोत्तरी के कारण टैक्सी मालिकों और चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। टैक्सी मालिकों ने कहा कि सरकार डीजल, पेट्रोल के दामों में भी लगातार बढ़ोत्तरी कर रही है। अब टैक्स बढ़ने से उनकी परेशानी और अधिक बढ़ गई है।
सभी टैक्सी स्वामियों ने कहा कि यदि सरकार ने बढ़ाए गए टैक्स को वापस नहीं लिया तो यूनियन की सभी शाखाएं चक्काजाम करने को बाध्य होंगी। बैठक में गोकुल कालाकोटी, मनोज कुमार, गोविंद पुरी, चंदन खेतवाल, हरीश गोस्वामी आदि उपस्थित थे।