फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Taxi drivers will not allow school buses to operate from Monday

सोमवार से स्कूल बसों का संचालन नहीं होने देंगे टैक्सी चालक

Sat, 06 Oct 2018 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 06 Oct 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
Taxi drivers will not allow school buses to operate from Monday
बागेश्वर में प्रदर्शन करते टैक्सी चालक। - फोटो : अमर उजाला
 वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने सहित अन्य मनमाने नियमों के विरोध में टैक्सी चालकों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। चालकों ने मांगों के समर्थन में शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोमवार से स्कूल बसों का संचालन न होने देने की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन


स्पीड गवर्नर के विरोध में चालकों ने दूसरे दिन भी पहिये जाम रखे। चोरी-छिपे चल रहे वाहनों को भी यूनियन के सदस्यों ने जबरन रोक लिया। हड़ताल के चलते यात्री खासे परेशान रहे। टैक्सी मालिक व चालकों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।  प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश उपाध्याय, पुष्कर जोशी, अरविंद खेतवाल, चंदन भौर्याल, सुनील पांडे, महेश रावत, राजेंद्र बिष्ट, सुंदर सिंह, भूपाल सिंह आदि थे। इधर कपकोट, कांडा, गरुड़, कौसानी, काफलीगैर में भी टैक्सियों का संचालन ठप रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कपकोट व रीमा लाइन में परेशान यात्रियों से प्राइवेट वाहन चालकों ने तीन गुना से भी अधिक किराया लिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed