फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Swadesh Darshan Yojna Helps in Developing Bageshwar

स्वदेश दर्शन योजना से होगा नगर क्षेत्र का कायाकल्प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Swadesh Darshan Yojna Helps in Developing Bageshwar
बागेश्वर में स्वदेश दर्शन योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते डीएम। संवाद न - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना से नगर के बागनाथ मंदिर समेत आसपास के स्थलों का विकास किया जाएगा। योजना के तहत पार्किंग, ओवर ब्रिज, भवन और दुकानों को पारंपरिक शैली में विकसित किया जाना है। बृहस्पतिवार को डीएम विनीत कुमार ने योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बागनाथ मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम कुमार ने कहा कि स्वदेश दर्शन योजना के तहत कार्ययोजना बनाकर भारत सरकार को भेजी गई थी। प्रस्तावित कार्यों की जल्द डीपीआर बनवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत मल्टी लेवल पार्किंग, सत्संग हॉल, स्ट्रीट लाइट, ओवर ब्रिज, मंदिर दर्शन करने वालो के लिए वैकल्पिक रास्ता, बाजार क्षेत्र से विद्युत तारों को अंडरग्राउंड करना, साथ ही दुकान व भवनों को पारंपरिक शैली में विकसित करने के साथ ही घाटों का विकास किया जाएगा। निर्माण कार्य में स्टोन कार्य, बेंच लगाना, लाइटिंग, हाईटेक शौचालय निर्माण, बागनाथ मंदिर की स्टोरी को म्यूरल के माध्यम से डिस्प्ले करने आदि कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बागनाथ मंदिर में चल रहें लघु संग्रहालय, धर्मशाला, काल भैरव मंदिर निर्माण कार्य, शौचालय निर्माण, केयर टेकर रूम आदि कार्यो का भी निरीक्षण किया। वहां पर सीडीओ संजय सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, ईई सिंचाई योगेश कांडपाल, बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति अध्यक्ष नंदन सिंह रावल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार करें निर्माण: डीएम
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जिला योजना के तहत प्रस्तावित परिव्यय की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय बनाकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने को कहा। अच्छे आउटपुट हासिल करने के लिए जिला योजना के तहत भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप योजनाएं बनाने के निर्देश दिए।

डीएम कुमार ने कृषि, उद्यान, पशुपालन और मत्स्य विभाग को इंटीग्रेटेड क्लस्टर एप्रोच पर कार्य करने को कहा। क्लस्टर आधारित बागवानी को बढ़ाने, अखरोट, सेब, लीची, आडू की नर्सरी विकसित करने हेतु योजना बनाने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग से पोल्ट्री हब के क्षेत्र में कार्य करने के लिए 50 फीसदी से अधिक मुर्गी पालन वाले गांव का चयन करने को कहा। मस्त्य विभाग को अधिक से अधिक मछली तालाबों के निर्माण करते हुए क्लस्टर आधारित कार्य को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। पर्यटन विभाग को ट्रैक रूट विकसित करने, एडवेंचर स्पोर्ट्स, पैराग्लाइडिंग को बढ़ावा देने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने जिला योजना के तहत अधिक लोगों को लाभ प्रदान करने वाले प्रस्ताव तैयार करने और उन्हें एक साल के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक मे सीडीओ संजय सिंह, डीडीओ संगीता आर्या, सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दिनेश रावत, सीईओ जीएस सौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed