फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Supply of LPG Cylinders in Bageshwar

दुगनाकुरी के गांवों में गहराया रसोई गैस का संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Supply of LPG Cylinders in Bageshwar
Supply of LPG Cylinders in Bageshwar
बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील के गांवों में रसोई गैस का संकट गहरा गया है। दीपावली से पूर्व क्षेत्र में सिलिंडर के वाहन नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने इंडेन गैस सर्विस से जल्द सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इंडेन गैस सर्विस से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सिलिंडर वाहन भेजे जाते है। इसके लिए रूट निर्धारित किए गए हैं। दुग नाकुरी तहसील में भी महीने में एक बार निर्धारित रुटों के अनुसार वाहन पहुंचता है। हालांकि अक्तूबर से तहसील क्षेत्र के पचार, महोली, किड़ई, सिरालागांव, भुलगांव, जलमानी, बाफिलागांव, दियाली, कुरौली आदि गांवों में सिलिंडर वाहन नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने दिवाली से पूर्व से ही सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग शुरू कर दी थी लेकिन वाहन नहीं पहुुंचने से त्योहार के दौरान लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दीपावली के दिन हर घर में प्रवासी लौटकर आते हैं। सिलिंडर नहीं होने से खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण हरीश चंद्र पांडेय, देवेंद्र कुमार पांडेय, मदन राम, कैलाश राम, मोहन सिंह, खुशाल सिंह आदि ने जल्द गैस सिलिंडर भिजवाने की मांग की है। इधर, इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक प्रकाश पंत ने बताया कि आपदा के चलते सड़कें क्षतिग्रस्त होने से सिलिंडर की सप्लाई बाधित होने से रूट गड़बड़ा गया था। अब आपूर्ति सुचारु हो रही है। दीपावली के बाद दुगनाकुरी के ग्रामीण क्षेत्रों में सिलिंडर वाहन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed