{"_id":"635d66e9e7661000e26d75f7","slug":"sundar-appointed-coach-in-senior-boxing-women-team-bageshwar-news-hld4803308184","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोली के सुंदर बने राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग टीम के सहायक कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोली के सुंदर बने राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग टीम के सहायक कोच
विज्ञापन
सुंदर सिंह गढ़िया
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट के तोली गांव निवासी बॉक्सिंग कोच सुंदर सिंह गढ़िया ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्हें भारतीय सीनियर महिला बॉक्सिंग टीम का सहायक कोच चुना गया है। वह 31 अक्तूबर से जॉर्डन में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में टीम के मुख्य कोच भास्कर भट्ट के सहायक की भूमिका निभाएंगे। प्रतियोगिता में खेलने वाली 12 सदस्यीय टीम में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी लवलीना भी शामिल हैं।
सुंदर गढ़िया वर्ष 2017 से भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के कोचिंग स्टाफ से जुड़े हैं। वह जूनियर महिला बॉक्सिंग टीम के सहायक कोच की भूमिका निभा चुके हैं। जॉर्डन रवाना होने से पूर्व कोच गढ़िया ने बताया कि एशियन चैंपियनशिप के लिए टीम ने पटियाला में आयोजित शिविर में खूब अभ्यास किया है। खिलाड़ियों की कमजोरियों को दूर करने पर काफी कार्य किया गया है। प्रतियोगिता में टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। इससे पूर्व राष्ट्रमंडल खेलों में भी टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा था।
एशियन चैंपियनशिप जॉर्डन की राजधानी अम्मान में होनी है। टीम शनिवार को रवाना हो गई है। गढ़िया के राष्ट्रीय टीम का सहायक कोच चुने जाने पर विधायक सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण समेत खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।