फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Summer camp concludes

समरकैंप का समापन

Sun, 19 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Sun, 19 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Summer camp concludes
समरकैंप का समापन - फोटो : अमर उजाला

गरुड़ (बागेश्वर)। जूनियर हाईस्कूल रौल्याना में पांच दिवसीय समर कैंप ‘हमको अपने गाड़-गधेरे और भकार चाहिए’ गीत के साथ संपन्न हुआ। कैंप का समापन करते हुए बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी ने कहा कि अगले साल समर कैंप और अधिक तैयारियों के साथ होगा। 

विज्ञापन


 स्कूल के हेड टीचर पंत ने कहा कि समर कैंप के दौरान बच्चों ने स्वरचित, कहानी, कविता, स्व निर्देशित नाटक, लोकनृत्य पेश कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीआरसी समन्वयक जोशी ने कहा कि समर कैंप से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने समर कैंप के आयोजन के लिए स्कूल के हेडटीचर और अन्य शिक्षकों के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन


सीआरसी समन्वयक लक्ष्मण पुरी ने कहा कि गर्मी के अवकाश में भी रौल्याना के बच्चों ने बहुत कुछ सीखा। कैंप के संयोजक स्कूल के हेडटीचर नीरज पंत ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए स्कूल परिवार समय समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेगा। समापन समारोह में स्नेहलता त्रिपाठी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के विपिन जोशी, रंगकर्मी मोहन जोशी, प्रधान मदन गिरी, चंदन रावत, बसंत पांडे, मंजू गोस्वामी, कैलाश अल्मिया, दलीप भाकुनी आदि ने बच्चों को जानकारी दी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed