{"_id":"27c7203eb54e95024f9f970150203def","slug":"sukundatal-the-street-matching-up-sultui-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकुंडाताल तक हो सुलटुई की सड़क का मिलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकुंडाताल तक हो सुलटुई की सड़क का मिलान
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट दूणी सड़क का मिलान सुकुंडाताल तक न होने से ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सड़क नहीं बनने के कारण जहां गांवों के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, वहीं ग्रामीण पैदल चलते चलते परेशान हो गए हैं। ग्रामीणों ने विधायक ललित फर्स्वाण से सड़क के निर्माण के लिए तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
करीब 15 किमी लंबी कपकोट दूणी सुकुंडा सड़क का कटान सुलटुई गांव तक हो चुका है। इससे आगे स्वीकृत तीन किमी सड़क का सर्वेक्षण तो हो चुुका है लेकिन पहाड़ कटान का काम शुरू नहीं हो सका है जबकि इसके आगे सड़क का निर्माण की कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क न बनने से उबड़-खाबड़ रास्तों से रोगियों को डोली में बैठाकर अस्पताल पहुंचाने में पसीने छूट रहे हैं। विकास पर भी बुरा असर पड़ रहा है। दूणी, बीथी, पन्याती, शिलपाड़ा गांव में उत्पादित सब्जियां भी बाजार तक नहीं पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन
सड़क के बगैर धार्मिक दृष्टि से प्रसिद्ध सुुुकुंडाताल जाने वालों को कई परेशानियां हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा करने की मांग को लेकर कई बार मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने विधायक से सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के लिए लोनिवि को निर्देशित करने को कहा है।
मांग करने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान नारायण सिंह कपकोटी, गीता देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य इंद्रा देवी, भवान सिंह कपकोटी, त्रिलोक राम, चंचल राम, गोपाल सिंह कपकोटी, लक्ष्मण सिंह कपकोटी आदि शामिल हैं। इधर विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि सड़क का निर्माण तेजी से कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।