फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Suit filed on women for four days to return

चार दिन के भीतर वापस लिए जाएं महिलाओं पर दर्ज मुकदमे

Thu, 04 May 2017 10:44 PM IST
bageshwar
bageshwar Updated Thu, 04 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Suit filed on women for four days to return
शराब के खिलाफ ज्ञापन देते छात्र नेता। - फोटो : अमर उजाला

काफलीगैर और कांडा में शराब विरोधी आंदोलन चलाने वाली महिलाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर युवा छात्र शक्ति मुखर हो गई है। छात्र नेताओं ने जिला प्रशासन से चार दिन के भीतर महिलाओं पर दर्ज मुकदमे बिना शर्त वापस लेने की मांग की है। इधर उक्रांद ने महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद प्रमुख राजनीतिक दलों की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उक्रांद ने कहा कि प्रदेश सरकार माफिया के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है। 

विज्ञापन


पीजी कालेज बागेश्वर के छात्र नेता ललित गिरी गोस्वामी सहित तमाम छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में जिले के सभी शराब के ठेकों को बंद करने की मांग की है। छात्र नेताओं का कहना है कि शराब के कारण पहाड़ बरबाद हो रहा है। यहां की युवा पीढ़ी को नशे के आगोश में जाने से बचाने के लिए महिलाएं शराबबंदी की मांग कर रही है। ऐसी आंदोलनकारी महिलाओं पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने जिले के सभी शराब के ठेकों को बंद करने के साथ ही आंदोलनकारी महिलाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है। इधर उक्रांद जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने शराब के खिलाफ आंदोलन कर रही महिलाओं और छात्र युवा शक्ति को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय आंदोलनकारी महिलाओं पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। सरकार को शराब के बजाय युवाओं को रोजगार देने में अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिले में शराब विरोधी महिला आंदोलनकारियों के नेतृत्व में रैली निकाली जाएगी। प्रदेश में शराबबंदी की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed