{"_id":"5f1c76dc8ebc3e9ff02e75a8","slug":"suicide-by-jumping-off-a-hill-bageshwar-news-hld3910540180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारी गई गर्भवती किशोरी के दादा ने पहाड़ी से छलांग लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारी गई गर्भवती किशोरी के दादा ने पहाड़ी से छलांग लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। कांडा तहसील में पिता के हाथों मारी गई गर्भवती किशोरी के 67 वर्षीय दादा ने पहाड़ी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले में किशोरी से कुछ लोगों के दुष्कर्म करने की बात सामने आई थी। पुलिस ने मृतका किशोरी के दादा का भी डीएनए सैंपल मृतका के भ्रूण के साथ मिलान के लिए भेजा था। मृतका के दादा के खुदकुशी करने से मामले में नया मोड़ आ गया है।
मृतका किशोरी के दादा ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे घर से आधा किमी दूर पहाड़ी से करीब 100 मीटर गहरी खाई में छलांग लगा दी। जंगल में जानवर चरा रहे चरवाहों ने बुजुर्ग को पहाड़ी से कूदते देखा। उन्होंने इसकी जानकारी बुजुर्ग के भतीजे को दी। भतीजे और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो बुजुर्ग लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसे कांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था कि अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भतीजे के अनुसार जब वह लोग खाई में पहुंचे तो बुजुर्ग जिंदा थे। बकौल भतीजा वह कह रहे थे कि अब जिंदा नहीं रहना है। कांडा के थानाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ने बुजुर्ग का डीएनए सैंपल मिलान के लिए भेजे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका उसी के रहती थी। इसलिए संदिग्ध लोगों में बुजुर्ग भी था, इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती थी।