{"_id":"570958c04f1c1b5e2ec810cd","slug":"sub-inspector-withdrew-the-warning-of-self-immolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब इंस्पेक्टर ने वापस ली आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब इंस्पेक्टर ने वापस ली आत्मदाह की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। न्याय नहीं मिलने से परेशान होकर 14 अप्रैल को संसद भवन परिसर में आत्मदाह की धमकी देने वाले पुलिस सब इंस्पेक्टर ने अपनी चेतावनी वापस ले ली है। एसआई ने अब विभागीय अधिकारियों से राष्ट्रपति से मिलने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
रुड़की जिला हरिद्वार के गांव भंगेड़ी महावतपुर निवासी सच्चिदानंद बागेश्वर कोतवाली में सब इंस्पेक्टर हैं। सच्चिदानंद का कहना है कि विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का विरोध करने पर उन्हें सिपाही से कम वेतन दिया जा रहा हैै।
विज्ञापन
सिस्टम से परेशान एसआई ने दो माह पूर्व संसद भवन के परिसर में आत्मदाह की चेतावनी दी थी। सच्चिदानंद का आरोप था कि सूचना अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगने पर अंबेडकर जयंती के दिन ही वर्ष 2011 में उसके बेटे शक्ति प्रकाश पर हमला करवाया गया। इसलिए इसी दिन संसद परिसर में उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
एसआई का कहना है कि इस बीच उनकी वृद्ध माता के लकवाग्रस्त होने के कारण आत्मदाह स्थगित कर दिया है। एसआई सच्चिदानंद का कहना है कि भ्रष्टाचार, अत्याचार के मामले में हुई जांच में भी खानापूर्ति की गई है। अब केवल राष्ट्रपति से ही न्याय की उम्मीद पाले सब इंस्पेक्टर ने विभाग के अधिकारियों से अब राष्ट्रपति से मिलने की अनुमति मांगी है।