{"_id":"6500a701759f84e3050db3f4","slug":"students-won-prizes-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-1450-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: चार स्वर्ण समेत नौ पदक जीतकर बढ़ाया विद्यालय का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: चार स्वर्ण समेत नौ पदक जीतकर बढ़ाया विद्यालय का मान
Tue, 12 Sep 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा के विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। स्कूल के बॉक्सरों ने चार स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य समेत नौ पदक जीते। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अक्तूबर में छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
विद्या भारती की 35वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नौ से 11 सितंबर तक इज्जतनगर बरेली में हुआ। प्रतियोगिता में विवेकानंद स्कूल के हिमांशु दानू, युवराज खेतवाल, गोकुल कुमार और राहुल दानू ने स्वर्ण पदक जीते। अंजलि, लक्ष्मी नगरकोटी, मयंक पंत को रजत और गौतम पाठक, नीरज उपाध्याय ने कांस्य पदक जीते। टीम के कोच चंदन सिंह कोरंगा ने बताया कि खिलाड़ियों ने उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ी दो अक्तूबर को रवाना होने वाले हैं। उम्मीद है राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ेंगे और शानदार उपलब्धि हासिल करेंगे। संवाद