फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Students should keep themselves busy to enhance their talent: DM

प्रतिभा निखारने के लिए स्वयं को व्यस्त रखें विद्यार्थी : डीएम

Sun, 05 Nov 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 05 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Students should keep themselves busy to enhance their talent: DM
बागेश्वर में नशा उन्मूलन प्रतियोगिता में विचार व्यक्त करता  प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन

बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने कहा है कि बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए स्वयं को व्यस्त रखना होगा। जब बच्चे व्यस्त रहेंगे तो वे नशे से दूर रहेंगे। इस काम में अभिभावक उनकी मदद कर सकते हैं।

रविवार को संवाद वेलफेयर सोसायटी की ओर से नगरपालिका सभागार में नशा एक अभिशाप और समाधान की संभावनाएं विषय पर आयोजित गोष्ठी में संबोधित करते हुए डीएम ने नशे से दूर रहने के तरीके बताए। कहा कि नशे से दूर रखने में खेलकूद, स्वीमिंग, माइंड गेम, पेंटिंग, म्यूजिक आदि सहायक होंगे। विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार खेलों का चयन कर सकते हैं। कहा कि सफलता का कोई शार्टकट रास्ता नहीं होता, इसलिए जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है।
विज्ञापन

मशहूर फोटोग्राफर और पर्वतारोही थ्रीश कपूर ने बच्चों की योग्यता की सराहना की। संवाद वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष संतोष फुलारा ने कहा कि युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने का पहला प्रयास है। बताया कि 11 इंटर कालेजों के बच्चों को शामिल कर दो चरणों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। रविवार को पांच बच्चों का चयन किया गया। इन्हें राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। बताया कि प्रतियोगिता में आनंदी एकेडमी की निष्ठा भट्ट को पहला स्थान, मिशन इंटर कॉलेज की अनामिका को दूसरा, महर्षि विद्या मंदिर से नमन को तीसरा स्थान, कंटीवाइड स्कूल के रोहित खेतवाल को चौथा और आनंदी एकेडमी की छात्रा कामाख्या को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed