फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Students rush on the presence of PAC jawans

पीएसी जवानों की मौजूदगी पर भड़के छात्र

Thu, 11 Oct 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 11 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Students rush on the presence of PAC jawans
बागेश्वर में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते छात्र संघ पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
पिछले दो साल से महाविद्यालय के छात्रावास में निवास कर रहे पीएसी जवानों की मौजूदगी को लेकर छात्रों का सब्र जवाब दे गया। भड़के छात्रों ने जवानों को परिसर से बाहर करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने जवानों की परिसर में मौजूदगी को छात्रों के हितों से खिलवाड़ और महाविद्यालय की स्वतंत्रता में दखल करार दिया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कालेज परिसर में पीएसी जवानों की मौजूदगी पर छात्रों का गुस्सा भड़क उठा। भड़के छात्रों ने परिसर से लेकर प्राचार्य कक्ष तक जमकर हंगामा काटा। छात्रों ने कहा कि पीएसी ने दो साल से छात्रावास पर कब्जा कर रखा है। इससे छात्रों को छात्रावास की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इससे छात्राओं को ज्यादा परेशानी हो रही है। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में छात्रों के नाम पर बने आवासों में पीएसी जवानों के निवास पर आपत्ति जताई।  
विज्ञापन

छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर पीएसी को परिसर से बाहर करने और आवास से वंचित छात्रों को छात्रावास आवंटित करने की मांग की। कहा कि जल्द छात्रों की समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्राचार्य के भरोसे के बाद भड़के छात्र शांत हुए। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष शशांक वर्धन, मनीष कुमार, कैलाश, सुशील, जीवन, संजू, गोकुल, सूरज, प्रमोद, दीपक, मनोज आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed