फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Students performed well.

Bageshwar News: बाल विज्ञान कांग्रेस में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 31 Oct 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 31 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Students performed well.
बागेश्वर। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा में ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। ब्लाक के कई विद्यालयों से आए बाल वैज्ञानिकों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। आठ समूह में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राइंका काफलीगैर के प्रधानाचार्य राजीव निगम ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और तर्क की कसौटी पर तोलकर तथ्य प्रस्तुत करने के लिए उन्होंने बाल वैज्ञानिकों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। बाल वैज्ञानिकों ने कार्यक्रम के मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी के पांच उपविषयों पर आधारित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जूनियर और सीनियर वर्ग पर हुई प्रतियोगिता में आठ समूहों से हर्षित, तानिया नेगी, कृष्णा पंत, योगेश कुमार, साक्षी रौतेला, सपना मेहता, नेहा पांडेय और प्राची पांडेय विजेता रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य एएस तोपाल और संचालन सूरज बर्त्वाल ने किया। निर्णायक विक्रम सिंह पिलख्वाल, कृष्ण भंडारी और कविता रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed