{"_id":"57d6eb884f1c1ba73dd473ba","slug":"students-lay-siege-to-the-rajya-sabha-mp-and-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने राज्यसभा सांसद और विधायक का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने राज्यसभा सांसद और विधायक का किया घेराव
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों का घेराव करती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय कांडा की समस्याओं को लेकर छात्रों ने सोमवार को सानीउडियार क्षेत्र के भ्रमण पर जा रहे राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा और विधायक ललित फर्स्वाण के काफिले को रोककर उनका घेराव किया। गुस्साएं छात्रों ने जनप्रतिनिधियों से महाविद्यालय में प्राध्यापकों की तैैनाती करने, नए विषयों की स्वीकृति देने समेत अन्य लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। घेराव में ससोला के ग्रामीण भी अपनी मांग को लेकर शामिल थे।
विज्ञापन
मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। सोमवार को राज्यसभा सांसद टम्टा और विधायक फर्स्वाण सानीउडियार क्षेत्र के भ्रमण पर जा रहे थे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और दर्जाधारी मंत्री राजेंद्र टंगड़िया भी थे। सूचना मिलते ही राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ पूजा नगरकोटी के नेतृत्व कांडा पड़ाव में जमा हो गए। जैसे ही जनप्रतिनिधियों के वाहन बाजार में पहुंचे। छात्र सड़क के बीचों बीच आ गए। बड़ी संख्या में छात्रों और ग्रामीणों को देख राज्यसभा सांसद, विधायक और अनय जनप्रतिनिधि अपने वाहनों से उतर कर बाहर आ गए।
विज्ञापन
छात्रों ने हिंदी, अंग्रेजी विषयों में प्राध्यापकों की तैनाती करने, महाविद्यालय को पीजी का दर्जा देने, नए विषयों की स्वीकृति दिलाने, पुस्तकालय की स्थापना करने, कालेज को शीघ्र सड़क से जोड़ने की मांग शीघ्र पूरी करने की मांग की। घेराव प्रदर्शन में रेखा नगरकोटी, चंपा धपोला, ममता कांडपाल आदि शामिल थे। ससोला की प्रधान पुष्पा कांडपाल के नेतृत्व में आए ग्रामीणों ने कांडा-भाकड़पंत - ससोला-विजयपुर सड़क का शीघ्र विस्तार कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कौस्तुभानंद कांडपाल, भुवन कांडपाल, मोहनी देवी और चंपा कांडपाल आदि शामिल थे। राज्यसभा सांसद और विधायक ने छात्रों और ग्रामीणों को समस्याओं के शीघ्र समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन