फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Students hurting with transfer of professors

प्राध्यापकों के तबादलेे से भड़के छात्र

Wed, 26 Jul 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Wed, 26 Jul 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Students hurting with transfer of professors
छात्र एवं प्रधानाचार्य - फोटो : amar ujala
पीजी कॉलेज के चार प्राध्यापकों का स्थानांतरण होने की सूचना से छात्रों में रोष है। गुस्साए छात्रों ने बुधवार को प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने प्राध्यापकों को बगैर प्रतिस्थानी के कार्यमुक्त करने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

ज्ञापन में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कहा है कि महाविद्यालय में पहले से ही कई विषयों में प्राध्यापक नहीं हैं। जिससे कि छात्र छात्राओं की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। इस बीच चार प्राध्यापकों का तबादला होने की सूचना मिल रही है। जो छात्र हित में कतई उचित नहीं है। उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशक से कहा है कि वह बगैर प्रतिस्थानी के प्राध्यापकों को कार्यमुक्त नहीं होने देें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्राध्यापकों को बगैर प्रतिस्थानी के ही कार्यमुक्त किया गया तो छात्र उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। वहां पर छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक गस्याल, उपाध्यक्ष हरीश राठौर, प्रेमा बचखेती, सचिव रोशन गढिय़ा, सह सचिव राजेंद्र दानू, कोषाध्यक्ष संदीप जोशी, कौशल उपाध्याय, गोविंद चंदोला, दीपक मर्तोलिया, निर्मल बिष्ट, भानु तिवाड़ी, विपिन बिष्ट और सुरेंद्र नेगी आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed