फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Students burned effigies

स्नातकोत्तर में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग 

Sun, 14 Aug 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Sun, 14 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Students burned effigies
छात्रों ने फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। स्नातकोत्तर में सीटें बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर एनएसयूआई ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका। छात्र नेताओं ने कहा कि बागेश्वर महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान को लेकर विश्वविद्यालय स्तर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


कॉलेज गेट पर कुलपति का पुतला दहन करते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि बागेश्वर कॉलेज तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। कॉलेज में एमए, एमएससी में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्राध्यापकों के पद भी खाली हैं।
विज्ञापन


जितनी बार भी समस्याओं के समाधान को लेकर मांग उठाई जाती है केवल कोरे आश्वासन दे दिए जाते हैं। समस्याओं के चलते सैकड़ों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यदि महाविद्यालय की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला फूंकने वालों में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रंजीत रावत, उपाध्यक्ष अंकुर उपाध्याय, गोकुल परिहार, अमित परिहार, उमेश टाकुली, धीरज उपाध्याय, चंदन धामी, उपेंद्र मेहता, कैलाश आर्या आदि छात्र नेता शामिल थे।


एमएससी में सीटें बढ़ाने के लिए छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने भी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इनमें अध्यक्ष हरीश मेहरा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नंदन सिंह ऐठानी, नवीन भट्ट, कुंदन नेगी, अंकित ऐठानी, रोशन गढ़िया, दीपक धारियाल, भावना दानू आदि  थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed