{"_id":"5c2125b4bdec2256b37e6c65","slug":"students-agitated-for-not-opening-the-hostel-for-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रावास के संचालन की मांग पर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रावास के संचालन की मांग पर प्रदर्शन
Tue, 25 Dec 2018 12:00 AM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Published by: Almora desk
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कॉलेज में बाबू जगजीवन बालिका छात्रावास में छात्राएं को न ठहराकर सुरक्षा बलों को ठहराया जा रहा है। छात्राएं अपने हक के आवाज उठा रहीं हैं। छात्रावास संचालित न होने से छात्राओं को अन्य जगह किराये पर रहना पड़ रहा है।
गुस्साए छात्र-छात्राओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम के नाम का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर छात्रावास को शीघ्र खाली कराकर छात्राओं को प्रवेश दिलाने की मांग की है। मांग जल्द पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
छात्रसंघ अध्यक्ष शशांक वर्धन की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारी धरम सिंह रावत को सौंपे डीएम के नाम के ज्ञापन में छात्र-छात्राओं ने कहा है कि महाविद्यालय परिसर में छात्रावास अनुसूचित जाति वर्ग की छात्राओं के लिए बना है। इसमें छात्राओं की जगह सुरक्षा बल रह रहे हैं।
विज्ञापन
छात्राओं को प्रवेश नहीं मिलने से गरीब तबके की छात्राओं के अधिकारों का हनन हो रहा है। साथ ही उन्हें धन खर्च कर किराये पर रहना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से छात्रावास शीघ्र खाली कराकर छात्राओं को नए सत्र से हर हाल में प्रवेश दिलाने की मांग की है। वहां उपाध्यक्ष बसंत कुमार, पूजा फर्स्वाण, महासचिव विनोद धपोला, सह सचिव दीपा कोरंगा, कोषाध्यक्ष नीरज मेहता, मनीष कुमार, करन आदि थे।