{"_id":"57cd5ca54f1c1b3d3b317550","slug":"student-union-on-the-seventh-day-of-the-relay-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ का सातवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ का सातवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कालेज में प्राध्यापकों की तैनाती की मांग को लेकर छात्र संघ का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को मंजीत सिंह और राजेंद्र प्रसाद क्रमिक अनशन में बैठे। आंदोलित एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एडीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
सोमवार को क्रमिक अनशन स्थल पर आयोजित सभा में छात्र नेताओं ने कहा कि महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर चलाए जा रहे अनशन को एक सप्ताह का समय बीत चुका है, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। यदि छात्र हितों की अनदेखी की गई तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद छात्र नेता एबीवीपी के कुमाऊं सह संयोजक आदर्श कठायत के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
जहां न्होंने एडीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में महाविद्यालय में संस्कृत, भूगोल, समाजशास्त्र, वाणिज्य संकाय विषयों में रिक्त पदों को भरने और महाविद्यालय के पुस्तकालय में किताबें उपलब्ध करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व मंत्री बलवंत भौंर्याल व शिव सिंह बिष्ट ने भी कहा कि छात्र हितों को देखते हुए सरकार को इन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में मनमोहन भाकुनी, मनोज गोस्वामी, दीपक कार्की, छात्र संघ अध्यक्ष हरीश मेहरा, विशाल नेगी, अंकित ऐठानी, कृष्णा फर्स्वाण, दीपक घस्याल, मनीष मनराल, केतन साह, हेमंत खाती आदि शामिल थे।
विज्ञापन