फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Student's body found

गधेरे में बहे छात्र का शव बरामद 

Tue, 08 Aug 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)। Updated Tue, 08 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
उफनाए गधेरे में बीती चार अगस्त को बहे छात्र मनीष का शव बरामद हो गया है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इधर, छह अगस्त को सरयू नदी में बहे युवक का अब तक पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


बता दें कि कांडा तहसील के ढोलागांव निवासी मनीष कुमार (11) पुत्र प्रकाश राम प्राथमिक स्कूल पंचौड़ा में पढ़ता था। बीते शुक्रवार को छुट्टी के बाद घर लौटते समय वह ढोला गधेरे में बह गया था। उसकी लगातार खोज की जा रही थी।
विज्ञापन


मंगलवार को क्षेत्र के ही कमलेश माजिला और भगवान सिंह को ढोलागांव के मनाकोट गधेरे में छात्र का शव दिखा। उसका शव मलबे में दबा था और सिर्फ एक हाथ ही हाथ नजर आ रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर कांडा के थानाध्यक्ष केएस रावत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने गरीबी में दिन गुजार रहे मृतक छात्र के परिजनों को शीघ्र आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। इधर, तीन दिन पूर्व सरयू नदी में बहे सैंज के युवक मनोज कुमार का मंगलवार को भी कोई पता नहीं लग सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed