फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Student movement, ABVP's successive hunger strike on demands

मांगों को लेकर छात्रसंघ, एबीवीपी का क्रमिक अनशन शुरू

Tue, 08 Aug 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 08 Aug 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Student movement, ABVP's successive hunger strike on demands
अनशन पर बैठे छात्र। - फोटो : amar ujala

पीजी कॉलेज छात्रसंघ और एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया सरल करने, प्राध्यापकों की तैनाती समेत पांच मांगों को लेकर मंगलवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। सभा में वक्ताओं ने मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक गस्याल और एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक विशाल नेगी के नेतृत्व में छात्र नारेबाजी करते हुए कॉलेज प्रांगण में पहुंचे और क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पहले दिन छात्रसंघ अध्यक्ष गस्याल, सह सह सचिव राजेंद्र दानू, एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक नेगी अंकित ऐठानी, संदीप जोशी, कौशल उपाध्याय और मनीष मनराल क्रमिक अनशन पर बैठे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जिन छात्रों ने प्रवेश के लिए पूर्व में आवेदन पत्र जमा करवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे अब फिर से ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत आवेदन पत्र जमा करवाए जा रहे हैं, जो कि गलत है। उन्होंने इस प्रक्रिया को शीघ्र सरल करने, प्राध्यापकों की शीघ्र तैनाती करने और एमए में योग की कक्षा सुचारु रूप से संचालित करने आदि की मांग की। इस दौरान गोविंद चंदोला, विक्रम गढ़िया, अंकुर कुमार, उज्जवल भट्ट आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed