{"_id":"64bec8957efda72808034374","slug":"student-elected-in-school-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-472-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मृदुल-मेघा प्रधानमंत्री, मयंक-दीपा बने सेनापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मृदुल-मेघा प्रधानमंत्री, मयंक-दीपा बने सेनापति
Tue, 25 Jul 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज चौरासी में छात्र संसद और शिशु भारती का गठन किया गया। छात्र संसद में मृदुल कृष्ण वर्मा को प्रधानमंत्री और मेघा बिष्ट को छात्रा प्रधानमंत्री चुना गया। मुख्य अतिथि शासकीय अधिवक्ता बसंत बल्लभ पाठक ने चयनित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विद्यालय में सोमवार को गठित शिशु भारती में लक्ष्मण को अध्यक्ष, प्रणव कांडपाल को सेनापति और भावना कांडपाल को मंत्री चुना गया। छात्र संसद में मयंक कुमार और दीपा रौतेला सेनापति, मोहित कुमार और प्रियंका भट्ट अध्यक्ष, गौरव कुमार, सुमिरन तिवारी उपाध्यक्ष, सुधांशु और मानसी आगरी मंत्री चुने गए। दीपा, अंजलि, नवनीत, वंदना, आशीष वेश प्रमुख और करन जोशी, दिया जोशी अनुशासन विभाग के प्रमुख चुने गए। मुख्य अतिथि पाठक ने पदाधिकारियों से अपनी भूमिका का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ करने के लिए कहा। विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक क्रियाकलाप, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का काम करने की अपील की। अध्यक्षता आरएसएस के जिला संघ चालक रणजीत सिंह भंडारी ने की। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र सिंह असवाल ने अतिथियों का आभार जताया। संवाद