फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Student board exams

बागेश्वर में 55 केंद्रों पर 10,308 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे

Wed, 08 Mar 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 08 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Student board exams
exam - फोटो : amar ujala

बागेश्वर। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 17 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए जिले में बने 55 परीक्षा केंद्रों में 10,308 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है। 12 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात रहेगी। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने मंगलवार को बोर्ड परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और परीक्षा को नकल विहीन, शांतिपूर्वक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन, शांतिपूर्वक कराना पहली प्राथमिकता है।

विज्ञापन


मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी आर्या ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले को 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सीईओ ने बताया कि इस बार जिले में हाईस्कूल परीक्षा में कुल 5370 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इनमें संस्थागत 2552 छात्र, 2661 छात्राएं, व्यक्तिगत रूप से 101 छात्र, 56 छात्राएं शामिल होंगी। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में कुल 4938 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इनमें 2142 छात्र, 2476 छात्राएं संस्थागत, 183 छात्र, 137 छात्राएं व्यक्तिगत तौर पर शामिल होंगे।
विज्ञापन


इस बार हाईस्कूल, इंटर बोर्ड परीक्षा में कुल 10,308 परीथार्थी रजिस्टर्ड हैं जबकि पिछले वर्ष हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में 10040 परीक्षार्थी थे। इस बार बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों और कस्टोडियनों से परीक्षा तिथि को सुबह साढ़े नौ बजे परीक्षा केंद्र में पहुंचकर मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) नरेश शर्मा, एसपी आरएस नबियाल, खंड शिक्षाधिकारी बागेश्वर विजेंद्र जोशी, खंड शिक्षाधिकारी कपकोट रमेश चंद्र मौर्य, बीडीओ कपकोट वीसी पंत, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत समेत सभी केंद्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन थे। हाईस्कूल, इंटर बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों को सुरक्षा की दृष्टि से डबल लॉक में रखा गया है। प्रश्न पत्रों को 14 मार्च के बाद परीक्षा केंद्रों में भेजा जाएगा। इस बार राजकीय इंटर कॉलेज सोराग और जीआईसी छत्यानी दो नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed