फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Strong Booth Management Lead to BJP Win In Bageshwar

बागेश्वर में भाजपा के सांगठनिक ढांचे की मजबूती आई काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Strong Booth Management Lead to BJP Win In Bageshwar
भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विधानसभा चुनाव में भाजपा की सांगठनिक ढांचे की मजबूती जिले की दोनों सीटों में जीत दिलाने में कारगर रही। बागेश्वर सीट के प्रत्याशी चंदन राम दास की अस्वस्थता के बाद भी बड़े अंतर से जीत इस बात का प्रमाण है। वहीं कपकोट में नए प्रत्याशी के सिर जीत का सेहरा बांधने में भी कहीं न कहीं संगठन की ताकत ही काम आई।
विज्ञापन

दोनों सीटों पर जीत का श्रेय भाजपा संगठन को जाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट और उनकी टीम की रणनीति ने पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बागेश्वर में एक प्रकार से चुनाव अभियान का पूरा दारोमदार संगठन पर आ गया था। तीन बार के विधायक पार्टी प्रत्याशी चंदन राम दास की अस्वस्थता को भी पार्टी संगठन ने चुनाव अभियान पर हावी नहीं होने दिया। पार्टी प्रत्याशी अस्वस्थता के कारण क्षेत्र में जनसंपर्क भी नहीं कर पाए। लगातार तीन बार विधायक रहने के कारण एंटी इनकंबेंसी का खतरा भी था लेकिन यह भी खतरा नहीं बन पाया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट के चुनावी प्रबंधन ने विधायक की अस्वस्थता को चुनाव अभियान पर हावी नहीं होने दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष बिष्ट का कहना है कि भाजपा का संगठन काफी मजबूत है। हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की लंबी फौज है। पार्टी पिछले एक साल से चुनाव की तैयारियों में जुटी थी। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि पार्टी दोनों सीटों को एक बार फिर जीतने में कामयाब रही। उन्होंने इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सराहना की है। कपकोट की जीत में भी भाजपा संगठन का चुनावी प्रबंधन ही काम आया, इसमें कोई दो राय नहीं है। पार्टी संगठन के राजनीतिक कौशल की लोग चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed