{"_id":"5a6dffa94f1c1b8f268b6c92","slug":"strike-till-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय के लिए दिव्यांग दंपति ने शुरू किया आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय के लिए दिव्यांग दंपति ने शुरू किया आमरण अनशन
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
न्याय के लिए दिव्यांग दंपति ने शुरू किया आमरण अनशन
- फोटो : अमर उजाला
बिजोरीझाल गांव का दिव्यांग दंपति ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच और दो ग्रामीणों द्वारा चालानी भूमि में किए जा रहे मकानों का निर्माण रोकने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एडीएम राहुल गोयल ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने यह कहकर घर जाने से मना कर दिया कि उन्हें दबंग मार डालेंगे। कलक्ट्रेट प्रांगण में आमरण अनशन पर बैठे दिव्यांग गोपाल राम और उनकी पत्नी गीता देवी ने आरोप लगाया कि गांव में राज्य और 14वें वित्त आयोग से हुए विकास कार्यों में अनियमितताएं चल रही हैं।
विज्ञापन
कुछ लोगों को पहले से सरकारी मकान दिए गए हैं उन्हें फिर से आवास दे दिए गए हैं। उनके घर के समीप चालानी भूमि पर मकान का निर्माण शुरू होने से उनके घर का रास्ता प्रभावित हो गया है। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तब तक वह अनशन से नहीं उठेंगे।
विज्ञापन