फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Strike of construction workers continues, from today there will be a gradual fast

सन्निर्माण मजदूरों का धरना जारी, आज से होगा क्रमिक अनशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Strike of construction workers continues, from today there will be a gradual fast
बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में धरना देते श्रमिक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण संघ का लंबित मांगों को लेकर बुधवार को तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। मजदूर बृहस्पतिवार को नगर में जुलूस निकालने के बाद क्रमिक अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

नुमाइशखेत मैदान में लगातार हो रही बरसात के बीच भी मजदूरों का धरना जारी है। उन्होंने मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष गणेश सिंह बोरा ने कहा कि मजदूर अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। मजदूरों को लाभ न मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। जिलेभर के मजदूर पिछले तीन दिनों से जिला मुख्यालय आकर धरने में शामिल हो रहे हैं। महिलाएं अपने घरों का कामकाज छोड़कर धरने पर बैठ रही हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों को उनके हक से वंचित रखा जा रहा है। इसे बिलकुल सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पंजीकृत मजदूरों को वर्ष 2018 से स्वास्थ्य, बीमा, पेंशन, अंत्येष्टि, आवास आदि लाभों से वंचित रखा जा रहा है। श्रमिकों के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है। इससे मजदूरों को सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। बृहस्पतिवार को धरने में प्रांतीय महामंत्री रमेश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष किशन दत्त भट्ट, उपाध्यक्ष शिवचरण सिंह बिष्ट, संगठन मंत्री भूपाल सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष भुवन सिंह गैड़ा, बबीता गढ़िया, नीमा गोस्वामी, बलवंत सिंह, प्रकाश भंडारी, मान सिंह, इंदिरा मेहरा, नीमा तिवारी, पुष्पा दोसाद, समेत कई लोग बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed