{"_id":"57ae15324f1c1b2c45ee5db8","slug":"strike-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोथिंग और तोली के ग्रामीणों का अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोथिंग और तोली के ग्रामीणों का अनशन जारी
ब्यूरो, अमर उजाला कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। जन चेतना मंच के बैनर तले पोथिंग और तोली के ग्रामीणों ने शुक्रवार को चौथे दिन भी तहसील प्रांगण में क्रमिक अनशन किया। मंच के अध्यक्ष हरीश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गांव की 14 समस्याओं के समाधान के लिए पहले भी ज्ञापन भेजे गए थे। समझौता भी हुआ था।
विज्ञापन
इसमें विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने पांच जनवरी को तीन महीने के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया जो पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि पहले हुए समझौते लागू होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हिमांशु गढ़िया ने संचालन किया।
विज्ञापन
पोथिंग गांव के गोबर सिंह, गणेश दत्त, बलवंत सिंह, तोली गांव के विष्णु सिंह, कुंवर सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। आंदोलनस्थल पर पहुंचे बीडीसी सदस्य प्रकाश जोशी, भूपाल सिंह, नरेंद्र सिंह आदि ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। सर्वदलीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने विधायक ललित फर्स्वाण द्वारा आंदोलनकारियों द्वारा अभद्रता के आरोपों को निराधार बताया। विधायक बुधवार की रात वार्ता के लिए पहुंचे।
उस दौरान आंदोलनस्थल पर न तो कोई नशेड़ी था और न ही किसी ने उनके साथ कोई अभद्रता की। यदि आंदोलनस्थल पर कोई नशेड़ी था तो विधायक ने पुलिस के माध्यम से उसका मेडिकल क्यों नहीं कराया। आंदोलन का उद्देश्य पीपीपी मोड से अस्पताल को मुक्त करवाना है। इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा।