फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Strictly follow the traffic rules: SP

यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करें : एसपी

Wed, 07 Sep 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 07 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Strictly follow the traffic rules: SP
सम्मानित करते एसपी - फोटो : अमर उजाला

एसपी सुखबीर सिंह ने पुलिस को यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करें। नदियों के किनारे अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित कर उसमें तैराक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं। अवैध शराब और मादक पदार्थों के धंधे में लिप्त तत्वों की धरपकड़ और तेज करने के निर्देश दिए। एसपी ने विभ िन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

अपने कार्यालय सभागार में पुलिस कप्तान सिंह ने खास पर यातायात व्यवस्था पर अपना खास फोकस किया।

पुलिस को निर्देश दिए कि बगैर नंबर प्लेट वाले वाहनों, प्रेशर हॉर्न, बगैर हेलमेट, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाई अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि नदियों के किनारे में अस्थायी पुलिस चौकी की स्थापना से नदियों में डूबने वालों को बचाने, रेता बजरी के अवैध खनन को रोकने में सहायता मिलेगी। उन्होंने अवैध शराब, चरस, जानवरों के अंगों, खालों और प्रतिबंधित कीड़ाजड़ी के धंधे में लिप्त तत्वों का पता लगाकर उनके खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को असामाजिक तत्वों और हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने ओर रात्रिगश्त में कमी नहीं आने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी ने कोतवाली की एसआई प्रतिमा भट्ट, एसओ कांडा राजेश यादव को कच्ची शराब पकड़ने, कपकोट के एसओ एसपी रायपा को चरस पकड़ने, यातायात निरीक्षक भूपेश पांडे, आरक्षी एलआईयू मनोज पांडे को उल्लेखनीय कार्य करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने नुमाइशखेत निवासी दीपक कन्नौजिया को पिछले दिनों सरयू में डूबे दो बालकों की खोजबीन और बचाव कार्य में पुलिस का सहयोग करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र और 2500 रुपये का नकद इनाम दिया। बैठक में सीओ, एलआईयू निरीक्षक केएस देव समेत विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed