फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Strictly curb illegal drug trade: SP

अवैध नशे पर अंकुश लगाने के लिए गंभीरता से करें कार्य : एसपी

Fri, 06 Oct 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 06 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Strictly curb illegal drug trade: SP
 पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी लेते एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे। संवाद
बागेश्वर। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने अधीनस्थों से अवैध नशे पर अंकुश लगाने के लिए गंभीरता से कार्य करने को कहा। उन्होंने अवैध नशे के अड्डों को चिह्नित करने और नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी ने कर्मचारियों से थाना प्रभारियों और विवेचकों से जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाने को कहा। महीने में घटित और लंबित मामलों के निस्तारण और विवेचना की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालय संबंधी मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने, गुंडा, गैंगस्टर, सीआरपीसी, पुलिस अधिनियम के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करने, गैर जमानती वारंटों की शत प्रतिशत तामीली कराने, साइबर अपराध में त्वरित मामला दर्ज करने, महिला व नाबालिग संबंधी अपराध के पंजीकरण व जांच में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि थाने, कार्यालय और सरकारी आवास में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सीमा भेटवाल ने विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए जरूरी जानकारी दी। इस दौरान सीओ बागेश्वर अंकित कंडारी, सीओ कपकोट शिवराज सिंह राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed