{"_id":"58af2ae74f1c1b0511b2386e","slug":"street-lights-of-kapkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइट न जलने से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइट न जलने से लोगों में रोष
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
street light
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अनेक स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। लाइटों के बंद होने से नागरिकों, व्यापारियों को रात में कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। अंधेरे में कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। लोगों को तेंदुए का भय सता रहा है। नागरिकों, व्यापारियों ने नगर पंचायत से स्ट्रीट लाइटें शीघ्र ठीक कराने को कहा है।
विज्ञापन
रामलीला मैदान, एसबीआई, बैंड बाजार, भयूं, पुल बाजार आदि स्थानों पर कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। पंचायत ने उत्तरायणी मेले के दौरान कुछ लाइटें बदली थी, उनमें से अब कई बंद हो गई हैं। लाइटों के न जलने से नागरिकों, व्यापारियों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। रात के अंधेरे में चलने में कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। घुप अंधेरे में तेंदुए का भय अलग से सता रहा है।
विज्ञापन
नागरिकों, व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने नगर पंचायत से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक कराने को कह दिया है लेकिन पंचायत ने मांग पूरी नहीं की। उन्होंने नगर पंचायत के ईओ से मामले में शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। मांग करने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, वरिष्ठ व्यापारी गिरीश बिष्ट, कैलाश जोशी, राजेंद्र प्रसाद, त्रिलोक कपकोटी आदि शामिल हैं। वहीं नगर पंचायत के ईओ हरिचरण सिंह ने बताया कि स्ट्रीट लाइटें जल्द ठीक करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन