फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Stray animals still roaming the streets of the city

नगर की सड़कों पर अभी भी घूम रहे आवारा जानवर

Sun, 29 May 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 29 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Stray animals still roaming the streets of the city
गोमती पुल पर आवारा जानवर - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 आवारा जानवरों की समस्या से नगर की जनता को निजात नहीं मिल रही है। आठ जानवरों को बाजपुर गौ सदन भेजने के बाद भी दर्जनों जानवर सड़कों पर घूम रहे हैं। आवारा जानवरों के कारण जहां एक ओर राहगीरों को खतरा बना हुआ है वहीं आए दिन यातायात भी प्रभावित होता रहता है। 

मालूम हो कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों द्वारा बछड़ा और बूढ़ी गायों को छोड़ दिया जाता है। यह जानवर सड़कों को ही अपना डेरा बना लेते हैं। बागेश्वर नगर में इस समय लगभग दो दर्जन से अधिक आवारा जानवर घूम रहे हैं। सड़कों पर घूमने वाले सांड़ अब तक बाजार में हमला कर छह लोगों को घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन

इन जानवरों ने विकास भवन को जाने वाले पुल पर डेरा बनाया हुआ है।
जहां से वाहनों के ही निकलने में नहीं बल्कि राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। इस समस्या को देखते हुए नगरपालिका ने तीन दिन पूर्व एक वाहन से कुछ जानवर बाजपुर स्थित गौ सदन भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी आवारा जानवर सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए लोगों ने जिला प्रशासन से आवारा जानवरों के लिए स्थानीय स्तर पर ही गौ सदन बनाने की मांग की है। साथ ही इस समस्या के समाधान के लिए उपयोग के बाद बीमार बूढ़े जानवरों व बछड़ों को शहर में छोड़ने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed