फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   State Teacher's Union raised demand for implementation of Old Pension Scheme

राजकीय शिक्षक संघ ने उठाई पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

Wed, 24 May 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 24 May 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
State Teacher's Union raised demand for implementation of Old Pension Scheme
शिक्षकों को संबोधित करते मुख्य अतिथि।  - फोटो : अमर उजाला

राजकीय शिक्षक संघ का चतुर्थ द्विवार्षिक जनपदीय अधिवेशन बुधवार को शुरू हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन विधायक चंदन राम दास और बलवंत भौंर्याल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षकों और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। दो दिवसीय अधिवेशन के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को संघ की कार्यकारिणी के चुनाव होंगे। 

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। पदाधिकारियों ने रमसा व सर्व शिक्षा के तहत शिक्षकों को नॉन प्लान की तरह बजट आवंटित करने, अंशदायी पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, सभी प्रकार की पदोन्नति होने पर एक वेतनवृद्धि का लाभ देने, दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों को दुर्गम श्रेणी के अनुसार भत्ता देने सहित 23 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। विद्यालयों में विभिन्न व्यवस्थाओं से संबंधित मांग भी शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उठाई। कार्यक्रम में विजय गोस्वामी, राजीव जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, प्रांतीय महामंत्री सोहन सिंह माजिला, अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, दयाल सिंह कुमल्टा, महिपाल डसीला, नारायण सिंह गड़िया, मंडलीय अध्यक्ष शैलेंद्र धपोला, दीप पांडे, प्रमोद तिवारी आदि उपस्थित थे। कार्यकारिणी के चुनाव बृहस्पतिवार को होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed