फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   State agitators stage protest before felicitation ceremony

Bageshwar News: राज्य आंदोलनकारियों ने सम्मान समारोह से पहले किया विरोध प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
State agitators stage protest before felicitation ceremony
बागेश्वर। राज्य स्थापना दिवस समारोह के तहत जिला प्रशासन की ओर से राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह से पहले राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य स्थापना के बाद से राज्य में बढ़ रहे पलायन, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से तहसील सभागार में जिले के राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान तहसील परिसर पहुंचे राज्य आंदोलनकारियों ने शहीद स्मारक के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। राज्य आंदोलनकारी हीराबल्लभ भट्ट ने कहा कि रजत जयंती वर्ष में भी राज्य के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने महज एक शॉल के लिए राज्य गठन की लड़ाई नहीं लड़ी। राज्य आंदोलनकारी भुवन कांडपाल ने कहा कि पृथक राज्य की अवधारण आज भी राज्य आंदोलनकारियों के अनुरूप पूरी नहीं हो पाई है। विधानसभा सत्र में मैदानी क्षेत्र के विधायक गैरसैंण राजधानी का विरोध कर रहे हैं। राज्य आंदोलनकारियों की स्थिति दिहाड़ी मजदूर से भद्कमजोर बनी हुई है। राज्य आंदोलनकारी रमेश पांडेय ने कहा कि यह उत्सव मनाने का नहीं बल्कि समीक्षा करने का समय था। 63 प्रतिशत लोगों की सहमति के बाद भी गैरसेंण को राजधानी नहीं बनाया गया है। उन्होंने सम्मान समारोह की बजाय आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनाने की मांग की। बाद में जिला प्रशासन ने राज्य आंदोलनकारियों को मनाकर सम्मान समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन



सम्मानित हुए राज्य आंदोलनकारी
राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर तहसील परिसर में राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिजनों का माल्यार्पण कर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहीदों के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस दौरान आंदोलनकारियों ने अपने अनुभव साझा किए और राज्य के विकास के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित समारोह का शुभारंभ जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय और डीएम आकांक्षा कोंडे ने किया। उन्होंने राज्य आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके त्याग और बलिदान को याद किया। इस मौके पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित एकता मार्च को मुख्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन भी किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल, एसडीएम ललित मोहन तिवारी, अनिल सिंह चन्याल आदि मौजूद रहे।

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed