फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Standards to be put on hold alabaster mining

मानकों को ताक पर रखकर हो रहा खड़िया खनन

Sat, 26 Nov 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 26 Nov 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Standards to be put on hold alabaster mining
ख्‍ानन - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 जिले के विभिन्न स्थानों पर मानकों को ताक पर रखकर खड़िया खनन किया जा रहा है। अवैध रूप से खड़िया खनन की शिकायत करने पर प्रशासन, खनन और भू-वैज्ञानिकों की संयुक्त टीम को तमाम अनियमितताएं मिली हैं। टीम ने मानकों के अनुसार खनन कार्य नहीं करने वाले पट्टा धारकों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।

शनिवार को एसडीएम कांडा रिंकू बिष्ट और खनन उपनिदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में खनन, भू वैज्ञानिक व राज्य विभाग की संयुक्त टीम ने गणवा सरमोली में हो रहे खड़िया खनन का निरीक्षण किया। इस दौरान सीमांकित क्षेत्र में पिलर नहीं पाए गए। टीम को मलबे के कारण भविष्य में अंबेडकर विद्यालय को खतरा होने की आशंका भी नजर आई। एक अन्य खदान क्षेत्र में खड़िया खनन के कारण सिंचाई गूल, नाला, पैदल मार्ग और स्वजल द्वारा निर्मित पेयजल टैंक ध्वस्त मिला।
विज्ञापन

गधेरे में मलबा डालने के कारण पानी भी दूषित पाया गया। स्वीकृत क्षेत्र में पिलर नहीं मिले। जांच टीम के अनुसार मानकों के विपरीत खड़िया खनन पर इससे पूर्व भी पट्टाधारक पर जुर्माना लगाया जा चुका है। टीम के अधिकारियों का कहना है कि पट्टाधारक को मकान और गधेरों से नियमानुसार दूरी रखते हुए खनन कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। संयुक्त निरीक्षण के बाद एसडीएम ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed