फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Stadium trainees capture the trophy

स्टेडियम ट्रेनीज का ट्रॉफी पर कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Stadium trainees capture the trophy
बागेश्वर में खेल विभाग की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच की विजेता टीम। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला खेल कार्यालय की ओर से डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में अंडर-17 वर्षीय बालकों की तीन दिनी जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को खेले गए मैच का जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्म्याल एकादश की टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करते हुए गरुड़ की टीम तीन विकेट खोकर 117 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

वहीं दूसरे सेमीफाइनल में कपकोट की टीम की ओर से दिए 74 रनाें के लक्ष्य को स्टेडियम ट्रेनीज ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। फाइनल मुकाबले में कर्म्याल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 77 रन बनाए। जवाब में स्टेडियम की टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सहकारी समितियों के सहायक निबंधक मनोहर सिंह मर्तोलिया ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार बांटे। इस दौरान उपक्रीड़ा अधिकारी जुबैद अहमद, संजीव खेतवाल, गणेश धपोला, नीरज पांडे, रोशन गढ़िया, पवन दानू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed