{"_id":"56f28daf4f1c1bce41f14d24","slug":"stadium-trainees-and-won-macchivala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छीवाला और स्टेडियम ट्रेनीज जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छीवाला और स्टेडियम ट्रेनीज जीते
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
ट्राफी के साथ खिलाड़ी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के मौके पर यहां आयोजित फाइव ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग का फाइनल मैच मच्छीवाला रेस्टोरेंट की टीम ने 6-0 जबकि जूनियर का मैच स्टेडियम ट्रेनीज 5-0 से अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि भाजयुमो के नगर अध्यक्ष धीरेंद्र परिहार थे। उन्होंने विजेता टीमों को ट्राफी और पुरस्कार भेंट किए।
विज्ञापन
नुमाइशखेत मैदान में सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला मच्छीवाला रेस्टोरेंट और राउडी रास्कल्स की टीम के मध्य खेला गया। मैच मच्छीवाला की टीम ने 6-0 से अपने नाम कर लिया। टीम के लिए विजय रावल ने सर्वाधिक चार गोल किए।
विज्ञापन
जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला स्टेडियम ट्रेेनीज और नुुमाइश ब्वाइज की टीम के मध्य खेला गया। मैच स्टेडियम ट्रेनीज ने 5-0 से अपने नाम कर लिया। मनीष गढ़िया ने टीम के लिए तीन गोल का योगदान दिया। मुख्य अतिथि परिहार ने युवाओं से पढ़ाई के साथ ही खेलों पर भी खास ध्यान देने को कहा। युवाओं को दुर्व्यसनों से दूर रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन
इस मौके पर आयोजक समिति के दीपक गढ़िया, नीरज पांडे और पवन साह ने सभी के सहयोग का आभार जताया। वहां कोच नीरज पांडे आदि थे।