{"_id":"5dc705db8ebc3e5b550c6b68","slug":"stadium-team-is-champion-bageshwar-news-hld363425533","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम की टीम रही चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम की टीम रही चैंपियन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज बागेश्वर में हुई कबड्डी प्रतियोगिता के खिलाड़ी।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राज्य स्थापना दिवस पर जिला खेल कार्यालय ने डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इन दोनों स्पर्धाओं में फाइनल मुकाबला जीतकर स्टेडियम की टीम चैंपियन बनी।
बालकों की कबड्डी और बालिकाओं की वॉलीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। कबड्डी का पहला सेमीफाइनल हरसिला और मंडलसेरा के बीच हुआ, जिसमें हरसिला की टीम जीती। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला स्टेडियम और बदियाकोट के बीच खेला गया।
इसमें स्टेडियम की टीम ने जीत दर्ज की। स्टेडियम और हरसिला के बीच हुआ फाइनल मुकाबला बेहद रोचक रहा। इसमें स्टेडियम की टीम ने नौ अंकों के साथ फाइनल जीता। वहीं बालिकाओं की वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बदियाकोट और स्टेडियम के मध्य खेला गया। इसमें स्टेडियम की टीम ने फाइनल पर कब्जा किया। मुख्य कृषि अधिकारी विजय प्रकाश मौर्य ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, गाविंद मटियानी, ठाकुर सिंह राणा, संजय नगरकोटी, संजीव खेतवाल, बबीता कुंवर, विक्की, जीवन कनौली, तनुजा आदि रहे। ब्यूरो