फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   SSB Team Will Escalate Mount Thelu

एसएसबी का 30 सदस्यीय दल 6003 मीटर ऊंचे थेलू पर्वत के आरोहण को रवाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
SSB Team Will Escalate Mount Thelu
ग्वालदम में एसएसबी के पर्वतारोही दल के लीडर को राष्ट्रीय और बल का ध्वज प्रदान करते अधिकारी। संवा? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का तीस 30 सदस्यीय दल गंगोत्री ग्लेशियर में स्थित 6003 मीटर ऊंचे थेलू पर्वत के आरोहण के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन

एसएसबी के डीआईजी अनिल कुमार शर्मा ने ग्वालदम स्थित पर्वतारोहण शाखा में दल लीडर एवरेस्टर सुबोध कुमार चंदोला को राष्ट्रीय और बल का ध्वज प्रदान किया, उसके बाद दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीआईजी ने कहा कि कोरोना काल में पर्वतारोहण अभियान संचालित नहीं हो पाए थे। अब लगातार अभियान जारी रहेंगे। अगले वर्ष 8000 मीटर ऊंची चोटी पर पर्वतारोहण अभियान का संचालन करना है। भविष्य के लिए युवा पर्वतारोहियों को तैयार किया जा रहा है।
डीआईजी ने बताया कि थेलू पर्वत के आरोहण के लिए गए 30 सदस्यीय दल के दस सदस्यों ने पहले भी थेलू पर्वत का आरोहण किया है। दल लीडर चंदोला इससे पूर्व भी कई पर्वतारोहण अभियान सफलता पूर्वक पूरे कर चुके हैं। ग्वालदम स्थित पर्वतारोहण शाखा के पर्वतारोहियों ने अब तक एवरेस्ट, माउंट नंदादेवी, नुन, कामेट, बंदरपूंछ, माना पर्वत, जागिन, सतोपंथ, हुनमाटिब, त्रिशूल, कामेट, सैफी, माउंट गंगोत्री, भागीरथी का सफलतापूर्वक आरोहण किया है।
विज्ञापन

संचार कर्मी मुख्यालय से बनाए रखेंगे संपर्क
बागेश्वर। एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार पर्वतारोहण दल में चिकित्साधिकारी, संचार कर्मी भी शामिल रहेंगे। संचार कर्मी एसएसबी मुख्यालय दिल्ली, रानीखेत और ग्वालदम से अभियान दल का संपर्क बनाए रखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed