{"_id":"5877b7fb4f1c1b577fbaa8d9","slug":"ssb-personnel-teach-mountain-biking","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी के जवानों ने माउंटेन बाइकिंग सिखाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी के जवानों ने माउंटेन बाइकिंग सिखाई
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
बाइकिंग दल
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से धरमघर में चल रहे तीन दिवसीय माउंटेन बाइकिंग कैंप एवं फन राइड में एसएसबी के जवानों ने प्रतिभागियों केे माउंटेन बाइकिंग का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को होगा। गुरुवार को माउंटेन बाइकिंग धरमघर से चुचेर तक की गई।
इसमें एसएसबी की टीम ने बच्चों को माउंटेन बाइकिंग से संबंधित जरूरी जानकारियां दी। एसएसबी डीडीहाट से आए टीम कमांडेंट राजेश ठाकुर के नेतृत्व में माउंटेन बाइकिंग, सावधानियां, पर्यावरण सुरक्षा आदि से संबंधित जानकारी दी गई। दिन के आखिरी सत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, चेतन सिंह धर्मशक्तू, रघुवीर सिंह कालाकोटी आदि मौजूद थे।