{"_id":"57f933ae4f1c1b2552270744","slug":"sryu-rafting-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू बागेश्वर में की राफ्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू बागेश्वर में की राफ्टिंग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
सरयू बागेश्वर में की राफ्टिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उत्तराखंड पर्यटन परिषद और केएमवीएन की ओर से सरयू नदी में चल रहा रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण शिविर शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को छात्र-छात्राओं ने सूरजकुंड से बिलौना तक रिवर रन किया।
विज्ञापन
प्रशिक्षण की शुरुआत सभी प्रशिक्षणार्थियों को योग, प्राणायाम कराने के साथ हुई। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी 29 छात्र-छात्राओं ने नदी किनारे सफाई की। सूरजकुंड से बिलौना तक राफ्टिंग की गई। प्रशिक्षणार्थियों को तैराकी, पैडिलिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन
केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि राफ्टिंग के साथ ही कयाकिंग, तैराकी भी छात्र-छात्राओं को सिखाई जा रही है। प्रशिक्षण रिवर गाइड देवेंद्र पोखरिया, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, अजय धामी, विनोद धामी, दीपक बिष्ट दे रहे हैं। रिवर राफ्टिंग के प्रशिक्षण में कुमाऊं एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव भुवन चौबे, पर्यटन विभाग के दीपक कुमार भी सहयोग दे रहे हैं। समापन 10 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन