फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sportsman feliciated

पदक विजेता खिलाड़ियों का हआ भव्य स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sportsman feliciated
बागेश्वर डिग्री कॉलेज में अंतर महाविद्यालयी ताइक्वांडो में पदक विजेताओं का स्वागत करते प्राध्? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पिथौरागढ़ कैंपस में आयोजित अंतर महाविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता जीतकर लौटे पीजी कॉलेज बागेश्वर के खिलाड़ियों का यहां पहुंचने पर स्वागत किया गया। जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण और दो रजत पदक जीते और प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 21 और 22 अक्तूबर हो हुआ था। प्रतियोगिता में नमीष रावत, गोकुल खेतवाल, विवेक साह, धीरज तड़ागी, प्रशांत कुमार, विशाखा साह, प्रियंका पांडेय और ज्योति दोसाद ने स्वर्ण पदक जीते। पूजा आर्या और विवेक नेगी ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

महाविद्यालय में हुए स्वागत कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. एसएस धपोला, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मनोज कुमार टम्टा, टीम कोच डॉ. वीरेंद्र दानू, मैनेजर धर्मेंद्र बोरा, परीक्षा प्रभारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. गीता बृथवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी, आशीष कुुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed