फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sports Department to refine the hidden talent in the villages

गांवों में छिपी प्रतिभाओं को निखारें खेल विभाग

Mon, 31 Dec 2018 11:58 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Published by: Almora desk Updated Mon, 31 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sports Department to refine the hidden talent in the villages
बागेश्वर में पुरस्कार बांटती डीएम। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने खेल विभाग को गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल विभाग द्वारा आयोजित 10 दिवसीय खेल प्रतिभा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।


डीएम ने कहा कि खिलाड़ियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए उन्हें अधिक से अधिक मौके दें। युवाओं से कहा कि खेल को करिअॅर के रूप में अपनाएं। डीएम ने खिलाड़ियों को खेल किट व ट्रेक शूट वितरित किए। डीएसओ विनोद वल्दिया ने खेल विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि प्रशिक्षण शिविर के जरिये बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन करने का लक्ष्य है। चयनित खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा व मंच प्रदान करते हुए उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। इस मौके पर पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा, ईओ नगर पालिका राजदेव जायसी, उप क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, किरन नेगी, बबीता कुंवर, गणेश धपोला, संजीव खेतवाल, सुन्दर गढिया, मनोज राठौर, नीरज पांडे, कविता खेतवाल आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed